Atom LIMS

लैब चेन

कई कलेक्शन सेंटर, एक मुख्य लैब, बेंच पर मशीनें, पैथोलॉजिस्ट HQ में साइन। यही चेन है।

चेन दस लोकेशन और छह एनालाइज़र सीट पर ₹19,999 / महीना लिस्ट। बड़े हों तो लिखें — मोल-भाव सब्सक्रिप्शन पर है, चौथा प्लान नहीं।

आज क्या दुखता है

  • हर शाखा अपना Excel, रविवार को मर्ज
  • स्पोक सेंटर HQ का हर मरीज़ देखता है
  • एनालाइज़र मैप विक्रेता के सिर में
  • NABL असेसर इंटरफ़ेस वेरिफ़िकेशन वर्कशीट माँगता है

फिट

  • साझा मरीज़ और कैटलॉग, प्रति-लोकेशन रेट लिस्ट और लेटरहेड
  • कलेक्शन-सेंटर दायरा, फ्रैंचाइज़ी सेटलमेंट (संस्थान से संस्थान)
  • प्रोसेसिंग लैब पर QC लॉट और वेस्टगार्ड
  • कैंप: एक कंपनी बिल, सहमति के बिना वैल्यू वाली HR शीट नहीं

यह उत्पाद नहीं

  • होल्डिंग कंपनी जो दो क़ानूनी लैब पर एक लॉगिन चाहे — वे दो टीमें हैं
  • डॉक्टर इंसेंटिव स्कीम
  • इन्वेंटरी और सार्वजनिक API — बने नहीं, इनवॉइस पर नहीं

डेमो माँगें

बुकिंग, बारकोड, मशीन के नतीजे, साइन रिपोर्ट दिखाएँगे। लगभग 20 मिनट। शुरू करें तो GST बिल — कार्ड नहीं।